स्पाइन सर्जरी कई दीर्घकालीन पीठ दर्द की समस्याओं के लिए अंतिम उपाय है।

स्पाइन सर्जरी: जोखिम, फ़ायदे और दूसरे विकल्प

स्पाइन सर्जरी कई दीर्घकालीन पीठ दर्द की समस्याओं के लिए अंतिम उपाय है। इसका उद्देश्य दबावमें फसी और बिगड़ी हुई रीढ़ की मरम्मत करना है। ऐसी सर्जरी कई लोगों को राहत दे सकती है। हालांकि, अन्य सर्जरी की तरह, इसमें भी कई जोखिम होते हैं, जिन्हे आप बिना-सर्जरी वाले विकल्पों की मदद से टाल सकते है।

स्पाइन सर्जरी कराना यह आपके जीवन का एक महत्वपूर्ण निर्णय है, जिसमें आपको जोखिम और फ़ायदे दोनों के बारे में सोचना होगा।

स्पाइन सर्जरी की आवश्यकता

पीठ दर्द की कुछ बिमारियों के लिए स्पाइन सर्जरी आवश्यक हो सकती है। ऐसी बिमारियों में शामिल है:

  • हर्निएटेड डिस्क: रीढ़ की डिस्क के अंदर का नरम पदार्थ बाहर निकलकर आसपास की नसों और तंत्रिकाओं पर दबाव डालता है, जिससे दर्द, सुन्नता, या कमजोरी होती है।
  • स्पाइनल स्टेनोसिस: रीढ़ की नलिका का सिकुड़ना, जिससे रीढ़ की नसों और तंत्रिकाओं पर दबाव पड़ता है।
  • डिजेनरेटिव डिस्क डिसीज: रीढ़ की डिस्क का टूटना, जिससे दर्द होता है और शरीरकी हालचाल सिमित हो जाती है।
  • स्कोलियोसिस: रीढ़ की वक्रता, जो गंभीर मामलों में सर्जरी की जरुरत पैदा करती है।
  • रीढ़ में फ्रैक्चर: इसमें अपघात या ऑस्टियोपोरोसिस के कारण रीढ़ की हड्डियां टूटती है।
  • रीढ़ में ट्यूमर: कोशिकाओं की असामान्य वृद्धि जिसे सर्जरी द्वारा हटाना आवश्यक हो सकता है।
  • स्पॉन्डिलोलिस्थेसिस: जब एक रीढ़ की हड्डी दूसरी के ऊपर खिसक जाती है।
  • दीर्घकालीन पीठ दर्द: जब बिना-सर्जरी वाले उपचार विफल हो जाते हैं।
  • रीढ़ के इन्फेक्शन: जैसे ऑस्टियोमाइलाइटिस या डिस्काइटिस, जिनमें सर्जरी की आवश्यकता हो सकती है।

अपने लिए सबसे उपयुक्त उपचार चुनने के लिए हमेशा स्वास्थ्य विशेषज्ञ से बात करें।

रिकवरी प्रक्रिया

सर्जरी के बाद की रिकवरी प्रक्रिया सर्जरी के प्रकार और मरीज पर निर्भर करती है।

आमतौर पर अस्पताल में कुछ दिन बिताने होते हैं, जहां दर्द पर नियंत्रण और संभवतः फिजिकल थेरेपी की जाती है। अधिकांश मरीज एक सप्ताह के भीतर घर लौट सकते हैं, लेकिन पूरीतरह ठीक होने में अक्सर कई महीने लगते हैं।

स्पाइन सर्जरी के जोखिम

हर सर्जरी में कोई ना कोई जोखिम होती है, और स्पाइन सर्जरी भी इससे अलग नहीं।

स्पाइन सर्जरी के बाद आपको जो तकलीफ हो सकती है उनमें शामिल है:

  • निचले पीठ में दर्द
  • इन्फेक्शन
  • रक्तस्राव
  • स्पाइनल फ्लूड का लीकेज
  • नर्व डैमेज, जिससे पैरों में परेशानी, सुन्नता, या कमजोरी होना
  • नर्व डैमेज के कारण आंत या मूत्राशय की समस्याएं
  • रीढ़ की विकृतियां, जैसे स्पॉन्डिलोलिस्थेसिस या काइफोसिस
  • नर्व्स पर का दबाव कम करने में विफलता
  • लक्षणों का वापस आना
  • एडजसेन्ट सेगमेंट डिसीज
  • स्कोलियोसिस
  • दुर्लभ मामलों में, रीढ़ को नुकसान होने से लक़वा होना

अपने डॉक्टर से इन जोखिमों के बारे में विस्तृत चर्चा करना आवश्यक है।

स्पाइन सर्जरी के दूसरे विकल्प

कई मामलों में, बिना-सर्जरी उपचार दर्द से राहत दिला सकते हैं, जिससे आप सर्जरी टाल सके।

इन विकल्पों में शामिल हैं:

  • फिजिकल थेरेपी: रीढ़ के आसपास की मांसपेशियों को मजबूत और लचीला बनाने और दर्द को कम करने में मदद होती है।
  • काइरोप्रैक्टिक केयर: आपकी मस्कुलोस्केलेटल सिस्टम पर केंद्रित यह उपचार तकलीफ को दूर करने और हालचाल में सुधार करने में मदद करता है।
  • मालिश थेरेपी: मालिश मांसपेशियों के तनाव को कम कर सकती है और रक्तप्रवाह को बेहतर बनाती है, जिससे दर्द कम होता है।
  • इंजेक्शन: कॉर्टिकोस्टेरॉइड्स या हायलूरोनिक एसिड का इंजेक्शन सूजन को कम करने या जोड़ों को ठीक करने के लिया दिया जाता है।
नॉन-सर्जिकल स्पाइनल डिकम्प्रेशन ट्रीटमेंट

यह आधुनिक उपचार डिस्क से संबंधित मामलों में सर्जरी के खिलाफ एक प्रभावी विकल्प है। नॉन-सर्जिकल स्पाइनल डिकम्प्रेशन ट्रीटमेंट रीढ़ की हड्डी की डिस्क पर दबाव को कम करने लिए काम करता है। इसकी मदद से स्पाइन दीर्घकालीन पीठ दर्द से छुटकारा मिल सकता है।

ANSSI के बारे में:

ANSSI वेलनेस रीढ़ की समस्याओं से जूझ रहे मरीजों के जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाने पर ध्यान केंद्रित करता है। आधुनिक नॉन-सर्जिकल स्पाइनल डीकंप्रेशन उपचार के माध्यम से, ANSSI मरीजों को बिना-सर्जरी एक सुरक्षित, प्रभावी, और देखभालपूर्ण माहौल में ठीक होने में मदद करता है।

Picture of Dr. Pawankumar Navnath Jadhav | M.B.B.S, D. Ortho

Dr. Pawankumar Navnath Jadhav | M.B.B.S, D. Ortho

Dr. Pawankumar Jadhav is an Orthopaedic Consultant and Non-Surgical Spine Specialist with 15+ years of clinical experience and 5,000+ patients treated. He trained under leading spine surgeons at Bombay Hospital (under Dr. Arvind G. Kulkarni & Dr. Vishal Kundnani), S.L. Raheja Hospital, and Hinduja Healthcare Surgical Hospital, Mumbai. He holds an MBBS from Maharashtra University of Health Sciences, Nashik (2010) and a D.Ortho from CPS Mumbai (2018). At ANSSI Wellness, he specialises in non-surgical treatment of disc bulge, sciatica, spondylosis, retrolisthesis, and chronic neck and back pain.

Related Posts

Book an Appointment

We are Asia’s Fastest Growing Chain of Spine Clinics. Consult With our Spine Experts and Unlock your Pain Free Life

Step 1

Book Appointment with our Spine Expert

Step 2

Get Detailed Diagnosis and a Customized Treatment Plan

Step 3

Complete the Treatment and Unlock the Door to Pain Free Life