लंबे समय तक लैपटॉप पर झुककर काम करना, मोबाइल का अत्यधिक उपयोग, भारी वजन उठाना, और शारीरिक सक्रियता की कमी, ये सभी आदतें रीढ़ पर गलत दबाव डालती हैं।

जीवनशैली में बदलाव से स्लिप डिस्क को कैसे करें मैनेज?

आज की भागदौड़ वाली जिंदगी में स्लिप डिस्क (Slipped Disc) एक बहुत आम रीढ़ की समस्या बनती जा रही है। लंबे समय तक लैपटॉप पर झुककर काम करना, मोबाइल का अत्यधिक उपयोग, भारी वजन उठाना, और शारीरिक सक्रियता की कमी, ये सभी आदतें रीढ़ पर गलत दबाव डालती हैं। इसका नतीजा होता है डिस्क का अपनी जगह से खिसक जाना, जिसे आम भाषा में स्लिप डिस्क कहा जाता है।

जब डिस्क खिसककर किसी रीढ़ की नर्व को दबाती है, तब कमर या गर्दन दर्द के साथ-साथ झनझनाहट, सुन्नपन, और कमजोरी का अनुभव होने लगता है। लेकिन अच्छी बात यह है कि सही जीवनशैली में बदलाव और नॉन-सर्जिकल उपचार अपनाकर स्लिप डिस्क को बिना सर्जरी भी नियंत्रित किया जा सकता है।

स्लिप डिस्क क्या है?

हमारी रीढ़ की हड्डी कई वर्टिब्रा (कशेरुकाओं) से बनी होती है, जिनके बीच नरम कुशन जैसी डिस्क होती हैं। यह डिस्क झटके को सोखती हैं और रीढ़ को लचीलापन देती हैं।

जब डिस्क में किसी कारण से उभार आ जाता है या वोह फट जाती है, तो यह आजू-बाजू के नर्व पर दबाव डालती है और दर्द शुरू होता है।

स्लिप डिस्क के कारणों में शामिल हैं:

  • लंबे समय तक गलत मुद्रा में रहना
  • अचानक भारी वजन उठाना
  • अत्यधिक तनाव
  • मांसपेशियों की कमजोरी
  • उम्र के साथ डिस्क का पानी कम होना

जीवनशैली में बदलाव से दर्द को मैनेज कैसे करें?

सही पोश्चर अपनाना

सही पोश्चर स्लिप डिस्क के प्रबंधन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। गलत पोश्चर डिस्क पर लगातार गलत दबाव डालता है, इसलिए इसे ठीक करना सबसे ज़रूरी कदम है।

  • कंप्यूटर स्क्रीन को आंखों की ऊँचाई पर रखें।
  • कुर्सी में अच्छा बैक सपोर्ट हो।
  • लंबे समय तक न बैठे और हर 30-40 मिनट में खड़े होकर थोड़ा चलें।
  • चलते समय रीढ़ सीधी रखें और कंधे पीछे रखें।
हल्की लेकिन नियमित एक्सरसाइज़

स्लिप डिस्क में भारी व्यायाम हानिकारक हो सकता है, लेकिन हल्की और सुरक्षित एक्सरसाइज़ बेहद लाभकारी होती हैं।

  • पेल्विक टिल्ट्स: इससे कमर की मांसपेशियाँ मजबूत होती हैं और निचली रीढ़ में राहत मिलती है।
  • कैट-काउ स्ट्रेच: यह रीढ़ को लचीलापन देता है और नर्व पर पड़ रहा दबाव कम करता है।
  • हैमस्ट्रिंग स्ट्रेच: टाइट हैमस्ट्रिंग्स कमर पर खिंचाव बढ़ाती हैं, इसलिए यह स्ट्रेच अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
  • हल्का योग और ब्रीदिंग एक्सरसाइज़: तनाव कम होता है और मांसपेशियाँ रिलैक्स रहती हैं।

ध्यान रखें; भारी तीव्रता से मूवमेंट, जॉगिंग, या वजन उठाने वाले व्यायाम न करें।

दिन भर में हल्की गतिविधियाँ बनाए रखना

स्लिप डिस्क वाले मरीजों के लिए लगातार बैठे रहना सबसे ज्यादा नुकसानदायक है।

  • हर 45 मिनट के बाद 5 मिनट चले।
  • स्टैंडिंग डेस्क का उपयोग करे।
  • हल्की स्ट्रेचिंग करे।

ये छोटे-छोटे बदलाव रीढ़ पर पड़ने वाले भार को काफी कम करते हैं।

वजन पर नियंत्रण रखना

अधिक वजन रीढ़ की डिस्क पर अत्यधिक दबाव डालता है। स्वस्थ वजन आपके रीढ़ की सुरक्षा करता है।

  • संतुलित आहार लें।
  • तली-भुनी और प्रोसेस्ड चीज़ें कम करें।
  • एंटी-इंफ्लेमेटरी आहार अपनाएँ, जैसे की हल्दी, अदरक, ओमेगा-3 युक्त खाद्य पदार्थ।
तनाव कम करना

तनाव शरीर की मांसपेशियों में जकड़न पैदा करता है, खासकर गर्दन और कमर में।

निम्नलिखित सभी उपाय दर्द को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

  • गहरी सांस लेना
  • मेडिटेशन
  • हल्का योग
  • पर्याप्त नींद

किन चीजों को टालना चाहिए?

स्लिप डिस्क में कुछ आदतें स्थिति को और खराब कर सकती हैं, जैसे की:

  • आगे झुककर बैठना
  • अचानक भारी वजन उठाना
  • कठोर व्यायाम
  • लंबे समय तक एक ही स्थिति में रहना

अगर इनको टाला जाए तो रीढ़ पर दबाव काफी घट जाता है।

बिना सर्जरी के उपचार जो राहत देते हैं

जीवनशैली में बदलाव महत्वपूर्ण हैं, लेकिन कई बार केवल इन्हीं से पर्याप्त राहत नहीं मिलती। ऐसे में कुछ सुरक्षित, नॉन-सर्जिकल उपचार बेहद प्रभावी साबित होते हैं।

नॉन-सर्जिकल स्पाइनल डीकंप्रेशन ट्रीटमेंट (NSSDT)

यह आज स्लिप डिस्क के नॉन-सर्जिकल उपचारों में सबसे लोकप्रिय और प्रभावी विकल्प माना जाता है।

यह कैसे काम करता है?

  1. मरीज को एक विशेष डीकंप्रेशन टेबल पर लिटाया जाता है।
  2. कंप्यूटर-नियंत्रित मशीन रीढ़ को कोमल खिंचाव देती है।
  3. डिस्क के अंदर निगेटिव प्रेशर बनता है।
  4. डिस्क वापस अपनी जगह खिंचने लगती है।
  5. नसों पर दबाव कम हो जाता है।
  6. डिस्क में पोषण और पानी वापस आता है।

इसके फायदे:

  • बिना सर्जरी के
  • बिना दवाओं या इंजेक्शनों के
  • पूरी तरह सुरक्षित
  • प्राकृतिक हीलिंग को बढ़ावा
  • लंबे समय तक दर्द से राहत
फिजियोथेरेपी और पोश्चर करेक्शन

फिजियोथेरेपी मांसपेशियों को मजबूत करती है और रीढ़ को सपोर्ट देती है। सही पोश्चर को लंबे समय तक बनाए रखने के लिए यह बहुत जरूरी है।

हीट/कोल्ड थेरेपी

ठंडा पैक सूजन कम करता है, जबकि गर्म सिकाई मांसपेशियों को आराम देती है।

ANSSI के बारे में:

ANSSI Wellness रीढ़ की समस्याओं से जूझ रहे मरीजों के जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाने पर ध्यान केंद्रित करता है। आधुनिक नॉन-सर्जिकल स्पाइनल डीकंप्रेशन उपचार के माध्यम से, ANSSI मरीजों को बिना-सर्जरी एक सुरक्षित, प्रभावी, और देखभालपूर्ण माहौल में ठीक होने में मदद करता है।

ANSSI Wellness से जुड़ें LinkedIn, Instagram, और Facebook पर और विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त करें।

Picture of Dr. Pawankumar Navnath Jadhav | M.B.B.S, D. Ortho

Dr. Pawankumar Navnath Jadhav | M.B.B.S, D. Ortho

Dr. Pawankumar Jadhav is an Orthopaedic Consultant and Non-Surgical Spine Specialist with 15+ years of clinical experience and 5,000+ patients treated. He trained under leading spine surgeons at Bombay Hospital (under Dr. Arvind G. Kulkarni & Dr. Vishal Kundnani), S.L. Raheja Hospital, and Hinduja Healthcare Surgical Hospital, Mumbai. He holds an MBBS from Maharashtra University of Health Sciences, Nashik (2010) and a D.Ortho from CPS Mumbai (2018). At ANSSI Wellness, he specialises in non-surgical treatment of disc bulge, sciatica, spondylosis, retrolisthesis, and chronic neck and back pain.

Related Posts

Book Appointment

    Book an Appointment

    We are Asia’s Fastest Growing Chain of Spine Clinics. Consult With our Spine Experts and Unlock your Pain Free Life

    Step 1

    Book Appointment with our Spine Expert

    Step 2

    Get Detailed Diagnosis and a Customized Treatment Plan

    Step 3

    Complete the Treatment and Unlock the Door to Pain Free Life